छात्रों को दी जाएगी निशुल्क कोंचिग
छात्रों को दी जाएगी निशुल्क कोंचिग
हाटगम्हरिया। राजकीयकृतउच्च विद्यालय हाटगम्हरिया में गुरुवार को मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का विदाई समारोह हुआ। मौके पर शिक्षक, विद्यार्थी के साथ साथ अन्य शिक्षाप्रेमी शामिल हुए। इस बार विद्यालय के 270 विद्यार्थी मैट्रिक की परीक्षा देंगे। इनके लिए एलआईसी के द्वारा दो माह की निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गई थी। समारोह में कोचिंग के संचालक दिनेश सिंकू ने सभी विद्यार्थियों को अच्छे ढंग से परीक्षा लिखने के लिए प्रेरित किया। मौके पर कमला सिंकू, धीरज केसरी, ऐनी विक्टोरिया, तरुण देवगम सहित आदि उपस्थित थे।