पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 75 साल के गवाह को पीटकर किया अधमरा

75 साल के गवाह को पीटकर किया अधमरा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाटगम्हरियाके बड़ा अमाडिहा निवासी 76 वर्षीय वृद्ध ब्रजमोहन चातोम्बा को अपने ही भाइर्यों ने लात घूंसों से मारकर अधमरा कर दिया। उसकी प|ी मुंगली का हाथ भी मरोड़ दिया, लेकिन वह जान बचाकर भागने में सफल रही। मुंगली कुई ने देवर सहित पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कराया है। शुक्रवार शाम को मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने घायल ब्रजमोहन चातोम्बा को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करया। जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार घायल ब्रजमोहन चातोम्बा हत्या के किसी मामले में गवाह है। इसमें उसके सगे भाई भी आरोपी हैं। फिलहाल वे लोग बेल पर बाहर हैं। घायल की प|ी मुंगली ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब चार बजे गांव स्थित नदी के किनारे दोनों पति प|ी सब्जी बगान में काम कर रहे थे। इस क्रम में आठ दस लोग आए और मेरे पति को लात घूंसों से जमकर पिटाई करने लगे। इस बीच मैं मौका पाकर गांव की ओर भागने लगी लेकिन देवर चुंबरू चातोम्बा की प|ी जींगी कुर्ई ने मेरा हाथ पकड़ का रोकने का प्रयास किया। इस क्रम में मेरा हाथ भी मरोड़ दिया। हमलावर मेरे पति को मार कर बेहोश करने के बाद उठाकर ले जाने लगे तो मैं मौका पाकर वहां से भाग गई।

दूसरे दिन गांव के मुंडा को दी गई जानकारी

उसनेबताया है कि हमलावरों ने मेरे पति को मारकर बेहोश करने के बाद वहीं पर छोड़ दिया। बाद में अपने परिवार के साथ बेहाेश पति को घर लाया। जिसके बाद दूसरे दिन सुबह घटना की जानकारी ग्रामीण मुंडा को दी, तो गांव में बैठक बुलाकर मामले को सलटाने का प्रयास किया जाने लगा। लेकिन घायल पति की हालत को देखते हुए गांव के मुंडा ने मामले को थाना ले जाने की बात कही। इसके बाद शुक्रवार को घायल की प|ी ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट का प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं गांव में पुलिस पहुंचने के बाद सभी आरोपी गांव छोड़कर भाग गए।

खबरें और भी हैं...