विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
हाटगम्हरिया| जयपुरपंचायत के नवयुवक संघ सरस्वती पूजा कमेटी की ओर से सरस्वती पूजा के अवसर पर गीत, खेलकूद, बुगी-बुगी डांस प्रतियोगिता आयोजन किया गया। इसमें प्रथम, द्वितीय, और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कार दिया गया। मौके पर कुदन गुप्ता, अमन गुप्ता, विकास गुप्ता, जग्गू खंडाइत, अानंद गुप्ता और रीता देवी आदि उपस्थित थे।