निर्माण में अनियमितता की शिकायत
हाटगम्हरिया। हाटगम्हरियाप्रखंड के पंचायतों में पेयजल स्वच्छता विभाग की ओर से गांव-गांव में शौचालय निर्माण कराया जा रहा है। इस निर्माण कार्य में अनियमितता पाई गई है। इसकी शिकायत प्रखंड प्रमुख कार्यालय पहुंचने पर प्रमुख भजमति सिंकु के नेतृत्व में निगरानी टीम ने जांच किया। निगरानी टीम के जांचोपरांत विभागीय कार्रवाई किए जाने का बीडीओ को निर्देश दिया गया। मौके पर वीरसिंह पिंगुवा, गौतम सिंकू, माधुरी गागराई, लक्ष्मण पाठ पिंगुवा, कंचन सिंकू आदि मौजूद थे।