आंदोलनकारी की सूची का होगा सत्यापन
हाटगम्हरिया| झारखंडआंदोलनकारियों के नामों का सत्यापन करने के लिए अपर उपायुक्त की ओर से 37 आंदोलनकारियों की सूची अंचल कार्यालय हाटगम्हरिया को प्राप्त हुई है। जिसमें विधायक दीपक बिरूवा समेत छत्तीस आंदोलनकारियों के नामों का सत्यापन अंचल अधिकारी सोमनाथ बांकिरा के द्वारा किया जाना है। यह जानकारी कार्यालय के प्रधान लिपिक मंगल बारी ने दी।