मंत्रा ने निकाली जागरूकता रैली
डीबी स्टार >फिमेल फिटनेस मंत्रा के बैनर तले गुरुवार को स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल महिलाएं निवारणपुर से चर्च कॉम्प्लेक्स तक पैदल यात्रा कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। टेंडर हार्ट की प्राचार्य गार्गी मंजु हटिया विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी सीमा शर्मा ने रैली को रवाना किया। नेतृत्व सुनीता सराफ कर रही थी। महिलाएं स्वास्थ्य में परिश्रम में हैं और श्रम के अलावा वहां तक पहुंचने का कोई दूसरा राजमार्ग नहीं है, जैसे स्लोगन लिखे तख्ती लेकर रैली में शामिल हुई थीं।