पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस ने झारखंड को कहीं का नहीं छोड़ा : उमा भारती

कांग्रेस ने झारखंड को कहीं का नहीं छोड़ा : उमा भारती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवघर | देशमें यदि मुसलमानों का कोई सबसे बड़ा हितैषी है तो वह है नरेंद्र मोदी। भले ही विरोधी पार्टियां मोदी को मुसलमान विरोधी बताकर पॉकेट वोट के रूप में इस्तेमाल करती रही है। लेकिन प्रधानमंत्री ने जम्मू कश्मीर आपदा में आगे आकर यह मिसाल पेश कर दी है। लिहाजा सारे विरोधी दल के लोग अब मुद्दा विहीन हो चुके हैं। महंगाई पर काबू पा लिया गया है। विकास की गति तेज हो चुकी है। आने वाले पांच साल में भारत विश्व का सबसे शक्तिशाली देश बनकर उभरेगा और पूरी दुनिया लोहा मानेगी। ये बातें केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहीं। वह देवघर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी नारायण दास के समर्थन रोहिणी हटिया मैदान में शुक्रवार को चुनावी सभा में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि देश को बर्बाद करने वाली कांग्रेस ने झारखंड को भी नहीं छोड़ा है। भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री का मन है कि झारखंड में भाजपा के पूर्ण बहुमत की सरकार बने तो उसे दूसरा गुजरात बनाएंगे। केंद्र राज्य में एक सरकार होने से झारखंड पांच साल में विकसित प्रदेश बनेगा।