फाइनल में जीता धोबीघाट फुटबॉल क्लब
पिस्का नगड़ी| चारदिवसीय तृतीय खस्सी टूर्नामेंट में फुटबॉल क्लब धोबीघाट जगन्नाथपुर ने अरगोड़ा फुटबॉल टीम चापूटोली को फाइनल में एक गोल से हरा दिया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में हटिया डीएसपी निशा मुर्मू उपस्थित थीं। विजेता टीम को एक बड़ा खस्सी और सात हजार नकद, उपविजेता टीम को एक खस्सी और पांच हजार रुपए तथा टूर्नामेंट में तीसरे स्थान आये टीम को एक खस्सी और 1500 रुपए दिया गया। मैन आॅफ मैच का पुरस्कार राजेन्द्र मुंडा को दिया गया। मौके पर भाजपा नेता ओम सिंह, महादेव नगुआर, अजीत नगुआर, रणधीर ठाकुर, विनय महली, मनोज मिंज, राजेश सिंह, सुरेश गोप मौजूद थे।