पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिंह मोड़ में दुकान से चोरी

सिंह मोड़ में दुकान से चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हटिया| जगन्नाथपुरथाना क्षेत्र के सिंह मोड़ के पास स्थित न्यू काॅनसेप्ट फर्नीचर में सोमवार की रात चोरी हो गई। दुकान का एसबेस्टस शीट काटकर चोरों ने लगभग तीस हजार रुपए मूल्य के बेडशीट, तकिया के अलावा कटिंग के समान ले गए। दुकान मालिक मकसूद आलम ने बताया कि सोमवार को दुकान बंद करने के बाद वह अपने घर चला गया। मंगलवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है और दुकान की छत का एसबेस्टस शीट कटा हुआ है। इस बाबत जगन्नाथपुर थाना में अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया गया है।