- Hindi News
- स्टेट बैंक डीआरएम कैंपस में ताला तोड़कर हुई चोरी
स्टेट बैंक डीआरएम कैंपस में ताला तोड़कर हुई चोरी
हटियाडीआरएम कार्यालय कैंपस में हाई सिक्युरिटी रहती है, लेकिन आरपीएफ की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए कैंपस स्थित भारतीय स्टेट बैंक से पांच माॅनिटर, सीसीटीवी कैमरा सेट और एक राउटर की चोरी हो गई। घटना का पता मंगलवार सुबह चला। चोरों ने ताला तोड़ कर घटना को अंजाम दिया। लाॅकर को भी तोड़ने का काफी प्रयास किया गया था, चोर इसमें सफल नहीं हुए।
इस संबंध में जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बैंक के मैनेजर संजय कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार की सुबह सात बजे उन्हें बैंक का ताला टूटे होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर उन्होंने बैंक के मुख्य दरवाजे के तीनों ताले टूटे हुए देखे। अंदर जाने पर पांच मॉनिटर, सीसीटीवी कैमरा सेट, एक राउटर गायब पाया। जबकि लाॅकर में रखा हुआ पैसा सुरक्षित था। घटना की जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ के हटिया प्रभारी राजीव कुमार, इंस्पेक्टर संतोष सिंह, जगन्नाथपुर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह, हटिया डीएसपी निशा मुर्मू पहुंची।
चोरोंने खाई तली मछली : चोरोंने बैंक के बगल में स्थित सुरुचि सर्वाे कैंटीन का भी ताला तोड़ा। यहां से एक गैस सिलेंडर ले गए। वहीं फ्रिज से निकालकर तली मछली कोल्ड ड्रिंक्स का भी सेवन किया।
एफएसएलडाॅग स्क्वायड टीम पहुंची : सोमवारको एफएसएल और डाॅग स्क्वायड की टीम डीआरएम कैंपस पहुंची। टीम ने बैंक कैंटीन से कई नमूने लेकर सुरक्षित रखे। डाॅग ने कैंपस के चारों तरफ दौड़ लगाई लेकिन पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इधर, अरगोड़ा थाना क्षेत्र से सोमवार को चोरी गई बोलेरो गाड़ी भी डीआरएम कार्यालय के अंदर पार्किंग शेड में खड़ी मिली। अरगोड़ा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास ने बताया कि यह बोलेरो देवघर डीएफओ राजीव रंजन की है।