मालगाड़ी पटरी से उतरी, परिचालन बाधित
मालगाड़ी पटरी से उतरी, परिचालन बाधित
जमुई| जमुईरेलवे स्टेशन पर सुबह करीब आठ बजे एक मालगाड़ी सेंटिंग के दौरान पटरी से उतर गई। माल गाड़ी के चार डब्बे रेलवे लाइन से उतर जाने के कारण अप एवं डाउन दोनों लाइन बाधित हो गई और हटिया पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस को चौरा स्टेशन के पास करीब एक घंटा तक रुकना पड़ा। रेलवे कर्मियों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए किसी तरह लूप लाइन क्लियर कराकर परिचालन शुरू कराया गया और बाद में करीब दिन के 1 बजे मेन लाइन को ठीक किया जा सका। इस घटना से तकरीबन एक से डेढ़ घंटा तक रेलवे परिचालन पूरी तरह प्रभावित रहा और अप एंड डाउन दोनों लाइन बंद रही।