- Hindi News
- National
- श्री श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा
श्री श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा
जामताड़ा |श्री श्याममंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू होते ही पूरा शहर श्याम मय हो गया। चारों तरफ हारे का सहारा, श्याम बाबा हमारा के नारे गूंज रहे थे। मंगलवार से शुरू हुए महोत्सव के पहले दिन श्याम भक्तों ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा के दौरान महिला पुरुष श्रद्धालु श्री श्याम का जयघोष करते हुए हटिया शिव मंदिर से निकले। जो शहर के मुख्य बाजार होते हुए मिहिजाम रोड स्थित बाबा मंदिर तक पहुंची। इस दौरान श्रद्धालु आकर्षक वेशभूषा में थे। भव्य कलश यात्रा का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। युवक-युवतियों में भी काफी उत्साह देखा गया।