सदान विकास पार्टी ही सदानों का असली दल
हटिया. सदानविकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. आरपी साहू की अध्यक्षता में शनिवार को पार्टी की बैठक प्रदेश कार्यालय में हुई। बैठक में सभी ने संयुक्त सदान संघर्ष मोर्चा के सदान विरोधी कार्य करने की निंदा की। साहू ने कहा कि संघर्ष मोर्चा पूर्व मंत्री लालचंद महतो द्वारा गठित संस्था है। मोर्चा के सदस्य स्वार्थवश बीजेपी और अन्य पार्टियों में शामिल हो रहे हैं। साहू ने राज्य के सभी सदानों से अपील करते हुए कहा कि यह एक साफ-सुथरी पार्टी है। इसमें सभी सदानों का स्वागत है। वे पार्टी में शामिल होकर राज्य के सभी सीटों में चुनाव लड़े। उन्होंने वैश्यों को भी पार्टी में शामिल होने का अनुरोध किया। बैठक में सुनील कुमार गुप्ता, अविनाश कुमार, सुनील ओझा, डाॅ. प्रदीप कुमार, दिलीप चौधरी, विजय प्रसाद, संतोष पांडेय, श्याम बहादुर पाल, मो. कुदुस, जाहिद कमाल, मनोज यादव, मनोहर सिंह, अवधेश सिंह अन्य शामिल रहे।