पटना-हटिया एक्स.में डकैती मेंे छह धराए
पटना-हटिया एक्स.में डकैती मेंे छह धराए
इस्लामपुर-राजेंद्रनगर-हटियाएक्सप्रेस में मंगलवार को हुई डकैती में डेको गैंग का हाथ था। सरगना विपिन उर्फ डेको समेत छह डकैतों को गिरफ्तार करने के बाद पटना पुलिस ने बुधवार को यह खुलासा किया। लाइनर पीड़ित सर्राफा व्यवसायी विनय वर्मा का ही नजदीकी निकला। गिरफ्तार अपराधियों में सरगना डेको, सुजीत, कमलेश आैर जितेंद्र यादव (पंडारक), अनंत गौरव (नगरनौसा, नालंदा) शामिल हैं। मंगलवार को डकैतों ने व्यवसायी को ट्रेन से उतारा आैर 2.5 लाख रुपए नकद 2.5 लाख रुपए की चांदी लूट ली थी।