- Hindi News
- कस्तूरबा के वार्डन से लेवी की मांग, शिक्षकों में दहशत
कस्तूरबा के वार्डन से लेवी की मांग, शिक्षकों में दहशत
कस्तूरबा गांधी अवासीय बालिका उच्च विद्यालय के वार्डन अनिता देवी को मोबाइल पर फोन कर अपराधियों ने तीन लाख की लेवी मांगी है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को वार्डन अनिता देवी के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल नंबर 8292756357 से उग्रवादी बताकर तीन लाख की लेवी की मांग की नहीं देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी।
लेवी की मांग किए जाने के बाद से विद्यालय के शिक्षक, छात्र एवं कर्मियों में दहशत है। इधर वार्डन अनिता देवी ने हुसैनाबाद थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एन खान ने बताया कि जानकारी मिली है। पुलिस छान बीन कर रही है।