पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हटाई गईं सैकड़ों फुटपाथी दुकानें

हटाई गईं सैकड़ों फुटपाथी दुकानें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हुसैनाबादअनुमंडल प्रशासन की ओर से हुसैनाबाद क्लीन का दूसरा अभियान शुरू किया गया। बुधवार को हुसैनाबाद शहर के जयप्रकाश चौक, रेलवे केबिन, हैदरनगर मोड़ रोड एवं मुख्य बजार में अतिक्रमण अभियान चलाया गया। इसमें पुलिस प्रशासन एवं नगर पंचायत कर्मियों ने सैकड़ों फुटपाथी दुकानों को हटाया। उल्लेखनीय है कि अनुमंडल पदाधिकारी उदयकांत पाठक ने दो दिन पूर्व शहर में सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर व्यवसाय सहित अन्य तरीके से उपयोग करने वालों को 24 घंटा में हटाने का निर्देश जारी किया था। इसके बाद अनुमंडल दंडाधिकारी सह नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी परमेश्वर कुशवाहा, अंचल पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल हुसैनाबाद थाना प्रभारी संतोष गुप्ता, सीआई कन्हाई राम, अंचल अमीन सहित अन्य लोगों की उपस्थिति में सैकडों दुकानों को हटाया गया।

फुटपाथीदुकानदारों के बीच अफरा-तफरी

जयप्रकाशचौक पर प्रशासन द्वारा जबरन दुकानों के हटाने से अचानक फुटपाथी दुकानदारों में अफरी-तफरी मच गई और बहुत से दुकानदार जैसे-तैसे अपने सामान को समेटना शुरू कर दिया। बहुत से दुकानदारों ने स्वयं अपने दुकानों को हटा लिया था, जबकि कई गुमटी ठेला को प्रशासन ने स्वयं हटाया, जिससे दुकानदारों की काफी क्षति भी हुई है।

जिसनेपैसा लिया, उसी ने हटाया

नगरपंचायत हुसैनाबाद द्वारा प्रतिदिन हजारों रुपए की राजस्व की वसूली इन्हीं फुटपाथी दुकानदारों द्वारा किया जाता था। फुटपाथी दुकानदार अशोक कुमार, बबन प्रसाद, झामलाल, प्रवेश कुमार आदि का कहना है कि नगर पंचायत कार्यालय के द्वारा प्रतिदिन चुंगी की वसूली की जाती है और कार्यपालक पदाधिकारी स्वयं खड़ा होकर हटा भी रहे हैं।