विकास का पहला पैमाना सड़क अध्यक्ष
हुसैनाबाद | नगरपंचायत क्षेत्र के वार्ड दस अंतर्गत कहारटोली में नगर विकास मद की राशि से नगर अध्यक्ष रामेश्वर राम, कार्यपालक पदाधिकारी परमेशवर कुशवाहा, वार्ड पार्षद राजेन्द्र पाल ने संयुक्त रूप से पीसीसी पथ का शिलान्यास किया। मौके पर नगर अध्यक्ष रामेश्वर राम ने कहा कि विकास का पहला पैमाना सड़क है। उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद नगर पंचायत को नगर विकास विभाग से आबंटित राशि को सभी वार्डों में पादर्शिता एवं आमजनों के जरूरत के मुताबिक योजनाओं को लेकर धरातल पर उतारा जा रहा है। कार्यपालक पदाधिकारी परमेशवर कुशवाहा ने कहा कि सभी वार्डों में एक समान रूप से राशि को खर्च कर की जा रही है। वार्ड पार्षद राजेन्द्र पाल ने कहा कि प्राथमिकता के अधार पर कहारटोली में नूर मोहम्मद के घर से मोती बैठा के घर तक रामविगहा में मिट्टी तेल डिपो से राजेश कर्ण के घर तक करीबन आठ लाख की लागत से दो पीसीसी पथ योजनाओं को लिया गया है, ताकि मुहल्लेवासियों को सहूलियत हो। मौके पर नूर मोहम्मद, डॉ. अनिल, सतेन्द्र प्रसाद, उपेन्द्र चन्द्रबंशी, दिलीप ठाकुर, विकास कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।