रिम्स में इलाज के दौरान युवक की मौत
हुसैनाबाद | हुसैनाबादनगर पंचायत क्षेत्र के चिकटोली मुहल्ला के मुक्तार राइन के पुत्र शाहिद राइन की मौत रिम्स में इलाज के दौरान हो गई। विदित हो कि गत दिनों जपला-छतरपुर रोड में ऊपरी गांव के समीप एक ट्रैक्टर से सीधी भिड़ंत हो गई थी। जिसमें चिकटोली निवासी साहिद राइन, टंडू कुरैशी शहनवाज राइन गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। गंभीर रूप से घायल साहिद राईन को बेहतर इलाज के लिए रिम्स में रेफर किया गया था। इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई।