पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हुसैनाबाद . नगरपंचायत क्षेत्र के मुख्य मार्ग में पुलिस की उपस्थिति में अतिक्रमित जमीन की नापी कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। नगर विकास विभाग से स्टेट बैंक के मुख्य ब्रांच से लेकर अंबेडकर चौक तक एक नाला का निर्माण कराना था। लेकिन सड़क के किनारों मकान मालिक एवं फुटपाथी दुकानदारों ने सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर दुकान लगाये हुए थे और जमीन खाली करने को तैयार नहीं थे। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी परमेश्वर कुशवाहा ने पुलिस की उपस्थिति में सड़क की मापी कराकर अतिक्रमित जमीन को खाली करने का निर्देश दिया। बहुत से दुकानदारों ने स्वयं अपना सीटा छज्जा हटा ली तथा जो लोग नहीं हटाया, उसे पुलिस ने बुलडोजर द्वारा अतिक्रमण से मुक्त कराया।