पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीदों को किया याद

शहीदों को किया याद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हुसैनाबाद. शहीद-ए-हुसैनके बाद कर्बला की तपती हुई धूप में उन शहीदों का पवित्र शव कई दिनों तक पड़ा रहा। उन्हीं पवित्र शवों की याद में वक्फ वासला बेगम सदर इमाम बारगह में अठारह बनी हासिम के ताबूत को उठाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन मोमेनीन हुसैनाबाद अंजुमन करोगे अजा ने संयुक्त रूप से किया। पहली मजलीस मौलाना अशफाक हैदर दूसरी मजलीस मौलाना रजी हैदर जौनपुरी ने संबोधित किया। इसमें शहीदों का जिक्र किया और इमाम हुसैन उनके परिजनों पर किए गए जुल्म की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बनारस से आयी मातमी अंजुमन कारवान-ए-अजा कदिम अंजुमन-ए-आबिदया पखनारी ने नौहा मातम किया। जिसके बाद कर्बला के शहिदों का ताबूत बारी बारी से निकाला गया,जिसके साथ अलम जुलजनाह शामिल थे। इसमें पेशखानी-अंजार सितापुरी, सलीम बलरामपुरी, रौशन बनारसी, शबिह अकबास गोपालपुरी, नजम गोपालपुरी, मौलाना शाबिर रजा, मौलाना शम्श तबरेज, हासिम अली, नकी रिजबी ने कलाम पेश किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सैयद हसनैन जर्दी, सैयद फिरोज हुसैन, सैयद इकबाल हुसैन, इबने हसन, मिर्जा अमीन, सरकार हुसैन, सैयद काजिम रिजबी, सैयद बिक्टर आदि शामिल थे।



फोटो : 13