संडा में कलश यात्रा के साथ यज्ञ शुरू
प्रखंडके संडा गांव में कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय महारुद्र यज्ञ शुरू हुई। बुधवार को यज्ञ समिति के तत्वावधान में श्री श्री 1008 महारुद्र यज्ञ का भव्य शोभा यात्रा सह कलश यात्रा राजकीय मध्य विद्यालय संडा से ढोल बाजे के साथ निकाली गई,जो हरही नदी के तट पर श्रद्धालु पहुंचकर जल उठाया और पुनः मंडप में मंत्रोच्चारण के साथ कलश की स्थापना की गई।
इस शोभा यात्रा में इर्द-गिर्द गांवों के काफी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। यज्ञ महर्षि अर्जुनानंद भारती के नेतृत्व में हो रही है। मौके पर जिला परिषद सदस्य मदन पासवान, नगर अध्यक्ष रामेश्वर राम उर्फ छठन, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ललन सिंह, झाविमो प्रत्याशी रवींद्र कुमार सिंह, विनय पासवान, रामपुकार पासवान, उदय सिंह, वार्ड पार्षद श्यामविहारी पासवान, बैद्य महेंद्र ठाकुर, प्रमोद सिंह सहित अन्य लोग कलश यात्रा में शामिल हुए।
अहंकारमनुष्य का सबसे बडा शत्रु कलशयात्रा के मौके पर महर्षि अर्जुनानंद भारती ने कहा कि कलियुग में मनुष्य के अंदर छिपा अहंकार सबसे बड़ा शत्रु है।
उन्होंने कहा कि कलियुग में वही मनुष्य प्रसन्न है जो लोभ लालच से दूर है। उन्होंने कहा कि आत्मा से परमात्मा का मिलन हो जाता है तो मनुष्य बड़े-बड़े पुनीत कार्य करते हुए मानव की सेवा करने लगते हैं। उसी प्रकार इस यज्ञ के आयोजन में संपूर्ण गांव के लोगों का सहयोग है।
यज्ञ एकता का प्रतीक हैः विधायक
विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने कहा कि यज्ञ का आयोजन किसी एक व्यक्ति के द्वारा नहीं होता है। बल्कि पूरे समाज के सहयोग से यज्ञ सफल होता है। इसलिए यज्ञ एकता का प्रतिक है। उन्होंने कहा कि यज्ञ के मंत्रोच्चारण प्रज्जवलित अग्नि से ईश्वर का दर्शन होता है और गांव में समृद्धि आती है।
कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु महिला एवं अन्य।