पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दर्जनों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी

दर्जनों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरपीएफजपला पोस्ट के इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार सिंह ने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि इन दिनों माल गाड़ियों को रोककर कोयला चोरी करने वालों की संख्या बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर छह लोगों को रेल अधिनियम के तहत आरोपी बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि पहली प्राथमिकी में हैदरनगर के सगीर उर्फ बैला शमशाद खां के अलावा बाबर कामरान के नाम शामिल हैं। वहीं दूसरी प्राथमिकी में सिगसिगी गांव के संभावना टोला निवासी अर्जुन चौधरी, शंभु चौधरी, असलम अंसारी संजू राम को आरोपी बनाया गया है। सिंह ने कहा कि पुलिस सभी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

उन्होंने कहा कि सभी पर मालगाड़ी रोक कर कोयला चोरी करने का आरोप है। उन्होंने बताया कि रेल सुरक्षा बल रेल ट्रैकों के इर्द-गिर्द होने वाले अपराध पर पैनी नजर रखे हुए है। रेलवे के सामान की चोरी या छेड़छाड़ को गंभीरता से लिया जा रहा है। टीम में सुभाष राम, कपिल कुमार, सुनील शर्मा, बीपी मंडल, पीके चट्‌टोपाध्याय अादि शामिल थे।