पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बनने के साथ ही उजड़ गया खाद्य निगम का गोदाम

बनने के साथ ही उजड़ गया खाद्य निगम का गोदाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यखाद्य निगम का गोदाम बनने के साथ ही महीनों से उजड़ा पड़ा है। कुछ माह पूर्व तेज आंधी में इसकी छह के एसबेस्टस टूट कर उजड़ गए हैं। इनका पुननिर्माण नहीं हो पाने से प्रखंड मुख्यालय में अनाज भंडारण की व्यवस्था प्रभावित हो गई है। जबकि हर प्रखंड मुख्यालय में अनाज भंडारण की व्यवस्था सरकारी तौर पर लागू कर दी गई है।

इस स्थिति की पुष्टि प्रभारी पणन पदाधिकारी रामलखन राम ने भी की है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में यह पता लगाया जा रहा है कि गोदाम का निर्माण किस विभाग से कराया गया है। ताकि निर्माण एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रक्रिया शुरू की जा सके। गोदाम का निर्माण पूर्ण कराकर अभी उसे हस्तगत भी नहीं किया गया है।

क्याहो रही है परेशानी

प्रखंडपरिसर में अनाज गोदाम का संचालन नहीं हो पाने से पीडीएस डीलरों अन्नपूर्णा योजना के लाभुकों को यहां से आठ किमी दूर जाकर हुसैनाबाद गोदाम से उठाव की समस्या से निजात नहीं मिल पायी है। इसकी पुष्टि कई डीलर अन्नपूर्णा योजना के लाचार वृद्ध लाभुकों ने की है।

एक जानकार डीलर के अनुसार उन्हें वितरण के लिए अंत्योदय, बीपीएल, ग्रामीण बीपीएल और अब एपीएल लाभुकों के कोटे के अनाज का उठाव हुसैनाबाद से करना होता है। इसमें ढुलाई भी ज्यादा लगती है और परेशानी भी ज्यादा लगती है और परेशानी भी जो होती है, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। अन्नपूर्णा योजना के लाभुकों की अनाज उठाव को लेकर होनेवाली परेशानी को समझा जा सकता है।

ब्लॉक परिसर में बनने के साथ ही उजड़ा हुआ गोदाम।

होगी कार्रवाई

बीडीओ विजय वर्मा ने इसे गंभीर, मामला बताया है। उन्होंने कहा कि पणन पदाधिकारी ने गोदाम के अभाव में हो रही परेशानी गोदाम निर्माण के बाद उसके उजड़ जाने की स्थिति से उन्हें अवगत कराया है। इस मामले में संबंधित विभाग संवेदक को शो कॉज किया जाएगा। उन्होंने भी स्वयं प्रखंड परिसर में उजड़े पड़ गोदाम का जायजा लिया है। इसमें इसके निर्माण में घटिया सामग्रियों के उपयोग का पता चलता है।