पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हुसैनाबाद वार्ड में विद्युत आपूर्ति बहाल

हुसैनाबाद वार्ड में विद्युत आपूर्ति बहाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हुसैनाबाद हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड दस एक माॅडल वार्ड की ओर अग्रसर है। वार्ड पार्षद राजेंद्र पाल वार्डवासियों की जरूरत से संबंधित आवश्यक सुविधाओं के प्रति तत्पर रहते हैं। प्रतिदिन वार्ड के हरेक गली मुहल्लों में जाकर साफ सफाई, पेयजल आपूर्ति,विद्युत आपूर्ति सहित अन्य समस्याओं को एक दिनचर्या के रूप में लेकर कार्य करते हैं। वार्ड पार्षद राजेंद्र पाल ने स्वयं मद से करीबन दो सौ बल्ब, बंद पड़े हाई मास्ट, स्ट्रीट लाइट एवं अधूरा पड़ा बिजली के तार को खिंचवाने का किया है। इसके अलावा वे वार्ड के तीन स्थानों पर पानी का स्टैंड पोस्ट लगाने का कार्य शुरू कर दिया है, ताकि वंचित लोगों को सार्वजनिक रूप से पेयजला आपूर्ति का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही असहायों के बीच कंबल का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा इस्लामगंज, कुम्हार टोली कहार टोली में सड़क निर्माण 23 दिसंबर के बाद शुरू कर दिया जाएगा।