सफाई अभियान चलाया
बाइक की लूट
सतबरवा | उर्दूमध्य विद्यालय ताबर में रविवार को छात्र शिक्षकों ने स्कूल उसके आस-पास परिसर की साफ-सफाई की। इस मौके पर उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुये प्रधानाचार्य रेयाजुदीन अंसारी ने कहा कि साफ-सफाई से मनुष्य स्वस्थ रहता है। उसकी आयु बढ़ती है। हर मनुष्य को साफ-सफाई पर ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर शिक्षक सोवेब अंसारी, मो. हारूण रसीद समेत दर्जनों स्कूली बच्चे शामिल थे।