- Hindi News
- नपं में नहीं है वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था
नपं में नहीं है वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था
हुसैनाबाद | नगरपंचायत क्षेत्र के किसी भी घरों में वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था नहीं है। जिससे शहर में जल संरक्षण अभियान महज हाथी के दांत साबित हुए है। हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में विगत दस वर्षों के दौरान काफी तेज गति से मकान काम्पलेक्स का निर्माण हुआ है। इन मकान भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था नहीं होने से जल संरक्षण जागरूकता अभियान को धक्का लग रहा है।
क्याहै प्रावधान : शहरके अंदर वैसे मकान जो 200 फिट से अधिक की भूमि पर बनाए जा रहे मकानों में वाटर रेन हार्वेस्टिंग की व्यवस्था अवश्य होनी चाहिए। जांच के दौरान पकड़े जाने पर मकान मालिक पर आर्थिक दंड के साथ कानूनी कार्रवाई करने का प्रावधान है।