कला से आत्मनिर्भर बनें महिलाएं :विनोद
हुसैनाबाद | कन्यामध्य विद्यालय के परिसर हार्दिक एनजीओ के तत्वाधान में महिला एवं युवतियों को प्रशिक्षण दिया गया। इसका उद्घाटन जिला परिषद उपाध्यक्ष विनोद सिंह ने फीता काटकर किया। मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि महिलाओं को कला को सीखकर स्वयं आत्मनिर्भर बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब महिला युवतियां सिलाई, कढ़ाई, बुनाई आदि कला को सीख जायेगी तो वे स्वयं घर पर भी कामकर घर के परिजनों की आर्थिक निर्भरता को बहुत हद तक हल्का कर सकती है। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण महज छह माह का है और आप सभी महिलाएं पूरी लग्न के साथ कला को सीख कर जीवन को और बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे।
मौके पर संस्था के अध्यक्ष सुनीता देवी, सचिव शांतनु प्रसाद शुक्ला कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापति मौजूद थे।
फोटो : 4 प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते जिप उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह।