पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सहारा का सेक्टर स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

सहारा का सेक्टर स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हुसैनाबाद | सिद्धनाथपिक्चर पैलेस में सहारा इंडिया का सेक्टर स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें हरिहरगंज सेक्टर के अम्बा, नबिनगर, छतरपुर के अलावे कई जगहों के कार्यकर्ता शामिल थे। सम्मेलन में मुख्य अतिथि जोनल प्रमुख नीरज कुमार पाल वशिष्ठ अतिथि रीजनल प्रमुख धीरेंद्र यादव, सेक्टर प्रमुख वाइएन जायसवाल शामिल थे। मुख्य अतिथि नीरज पाल ने कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन कार्यकर्ताओं का आय कर्तव्यनिष्ठ बनाये रखने के लिये किया गया है।



उन्होंने कहा कि सहारा इंडिया परिवार के कार्यकर्ता एक परिवार की तरह है। संस्था भी यह चाहती है कि कार्यकर्ता का आय वृद्धि हो, तब ही सहारीयन का मुख्य उद्देश्य पूर्ण होगा। उन्होंने सहारा के कई स्कीमों पर गंभीरता पूर्वक प्रकाश डाला। इस मौके पर रीजनल प्रमुख धीरेंद्र यादव ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कई जानकारी दी। इस मौके पर फ्रेंचाइजी प्रमुख कामाख्या नरायण पाठक, अरविंद कुमार, रवि सिंह, ‘शंभु सिंह, करण जी, एसपी सिंह, प्रमोद सिंह, निरंजन कुमार, बीडीदास, रामकुमार जायसवाल, विजय लाल, जयनंदन पांडेय, श्रवण सिंह, गुडू सिंह, गुडू सिन्हा सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।



फोटो 1 सहारा सम्मेलन में शामिल हुये सहारा के जोनल प्रमुख।