पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जन धन योजना की धीमी शुरुआत, आक्रोश

जन-धन योजना की धीमी शुरुआत, आक्रोश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हुसैनाबाद | अनुमंडलमुख्यालय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री जन-धन योजना की धीमी शुरुआत को लेकर लोजपा नेताओं में आक्रोश व्याप्त है। लोक जनशक्ति पार्टी के हुसैनाबाद प्रखंड अध्यक्ष सूर्यनाथ राम के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल अनुमंडल पदाधिकारी शिवनारायण यादव से मिलकर जन-धन योजना के प्रति बैंककर्मियों के उदासीन रवैया से अवगत कराया हैं। प्रखंड अध्यक्ष सूर्यनाथ राम ने कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत स्थानीय बैंक के द्वारा दस प्रतिशत लोगों को भी अब तक खाता नहीं खोला गया है, जिससे केंद्र सरकार द्वारा जनहित के लिए संचालित अतिमहत्वपूर्ण योजना का लाभ लोगों को मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि योजना के कार्यान्वयन में तेजी नहीं लाया गया तो लोजपा आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएगी। शिष्टमंडल में मुख्य रूप से विक्रमा सिंह, यमुना पासवान, जगदीश प्रसाद, अमित कुमार, अजय प्रसाद सहित अन्य लोग शामिल थे।