पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक की मौत

प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हुसैनाबाद | थानाक्षेत्र के कामद गांव में उच्च प्रवाहित तार की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कामद गांव में उच्च प्रवाहित ग्यारह हजार का तार गिरा हुआ था। उसी गांव के 45 वर्षीय सुन्दर रजवार तार को समेटने लगा,इस बीच अचानक बिजली गई और सुन्दर रजवार एवं उसका 18 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार चपेट में गया। घटना स्थल पर ही सुन्दर रजवार की मौत हो गई, जबकि पिंटू कुमार गंभीर रूप से झुलझ गया। ग्रामीणों ने पिंटू कुमार को अनुमण्डलीय अस्पताल में भर्ती कराया,जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेदनीनगर रेफर कर दिया।