पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समस्याओं को लेकर आत्मदाह की चेतावनी

समस्याओं को लेकर आत्मदाह की चेतावनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हुसैनाबाद | समाजसेवीरेल समस्याओं को लेकर चर्चित रामू प्रसाद उर्फ पाजी ने छह सूत्री मांगों को लेकर 29 सितंबर को जपला रेल परिसर में आत्मदाह करने की चेतावनी दी रामू प्रसाद उर्फ पाजी ने बताया कि गढवा-बरवाडीह रेल खंड पर यात्री सुविधाओं को लेकर जीएम डीआरएम से स्टेशन निरीक्षण के दौरान कई बार मिलकर समस्याओं को रखा, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला। इसके बाद दो माह पूर्व रेल प्रशासन के वरीय अधिकारियों एवं प्रशासन को लिखित आवेदन देकर चेतावनी दी थी कि 29 सितंबर के पूर्व ठोस रूप से पहल नहीं हुई तो जपला स्टेशन परिसर में दिनदहाड़े आत्मदाह करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेवारी रेल प्रशासन की होगी। इधर रामू उर्फ पाजी के कार्यकर्ताओं ने आत्मदाह को कारगर बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं स्थानीय पुलिस एवं रेल पुलिस आत्मदाह को विफल करने एवं गिरफ्तारी करने के लिए लगातार प्रयास बनाये हुए हैं।