पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जी प्रमाण पत्र मामले में एक पर मामला दर्ज

फर्जी प्रमाण पत्र मामले में एक पर मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हुसैनाबाद | प्रखंडके दंगवार गांव में जगनारायण चौधरी ने अपने दो पुत्रों के जन्म में मात्र 16 दिन का अंतर दर्शा जन्म प्रमाण पत्र बनाने का प्रयास किया था। इसमें अनुमंडल पदाधिकारी उदयकांत पाठक ने जांच के दौरान दोनों छात्रों का प्रमाण पत्र फर्जी मिला। एसडीओ पाठक ने छात्र के पिता जगनारायण चौधरी पर मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। एसडीओ के निर्देश के बाद कार्यपालक पदाधिकारी परमेश्वर कुशवाहा ने चौधरी पर हुसैनाबाद थाना में मामला दर्ज कराया। प्राथमिकी में कहा गया है कि गलत शपथ पत्र देकर जन्म तिथि में हेरा फेरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस चौधरी की गिरफ्तारी के छापामारी कर रही है।