लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
हुसैनाबाद | हुसैनाबादअनुमंडल क्षेत्र के कुकही गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पंचायत के विभिन्न विद्यालयों के वर्ग पांच, छह, सात एवं आठ के छात्र छात्राएं शामिल हुए। लेखन प्रतियोगिता में शामिल कुकही की अंजली कुमारी को पहला, प्रियंका कुमारी को दूसरा एवं गुंजन कुमार को तृतीय स्थान मिला। प्रतियोगिता का आयोजन मुख्य रूप से अनिल कुमार मेहता, गोपाल शर्मा, विपिन कुमार, गौरव कुमार, राजेश ठाकुर, संजय साव, अनुज पासवान, राजेश ठाकुर, संतोष मेहता आदि ने किया।