हुसैनाबाद : बुनियाद प्रशिक्षण शुुरू
हुसैनाबाद | हुसैनाबादबीआरसी कार्यालय परिसर में बुनियाद प्रशिक्षण 2014-15 की शुुरुआत सोमवार से की गयी। यह प्रशिक्षण कक्षा एक दो के लिए शिक्षकों को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण लगातार 18 दिसंबर तक होगा। प्रशिक्षक के रूप में सीआरपी संतन सिंह, अखिलेश सिंह विनय सिंह द्वारा शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पूरे प्रशिक्षण की देखभाल संचालन के लिए बीपीओ धर्मेंद्र उरांव को जिम्मेवारी मिली है। उरांव ने कहा कि इस प्रशिक्षण से बुनियाद शिक्षा को मजबूत करने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण के रूप में जानकारी दी जा रही है।