बालिकाओं को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
हुसैनाबाद | हुसैनाबादअनुमण्डल क्षेत्र के सभी उच्च विद्यालय के दशम उत्तीर्ण छात्राओं को पांच हजार प्रति माह प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस आशय की जानकारी बीईओ रामनाथ श्रमिक ने दी है। उन्होंने बताया कि वैसी छात्रा, जिसे किसी प्रकार की छात्रवृत्ति नहीं मिला है,उसे बालिका प्रोत्साहन राशि के तहत जोड़कर लाभ दिया जाएगा। उन्होंने सभी उच्च विद्यालय के एचएम को निर्देश दिया है कि तीन छात्राओं का चयन कर बीआरसी कार्यालय में जमा करें।
उन्होंने कहा कि मध्य एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय से इंस्फायर अवार्ड के लिए एचएम पूरा प्रपत्र में भर कर जमा करें। इसके अलावा बीईओ ने सभी मध्य विद्यालय को जवाहर नवोद विद्यालय में प्रवेश के लिए पांच फार्म एवं न्यू प्राथमिक विद्यालय को तीन फार्म हर हाल में भरने का निर्देश दिया है।