- Hindi News
- आत्मदाह स्थल बना रणक्षेत्र, कई हुए जख्मी, एक दर्जन गिरफ्तार
आत्मदाह स्थल बना रणक्षेत्र, कई हुए जख्मी, एक दर्जन गिरफ्तार
गिरफ्तार समाजसेवी नेता रामू।
भास्कर न्यूज | हुसैनाबाद
रेलसमस्यओं से संबंधित छह सूत्री मांगों को लेकर आत्मदाह स्थल रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। सोमवार को समाजसेवी रामू प्रसाद उर्फ पाजी ने अपने समर्थकों के साथ शहर के गांधी चौक से ढोल बाजा के साथ शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए स्टेशन पहुंचकर प्रदर्शन किया पुलिस के रोकने के बावजूद प्लेटफार्म पर चढ़कर घंटों नारेबाजी की। इसके बाद एक शिष्टमंडल के साथ वार्ता हो ही रही थी। इस बीच कुछ युवकों ने अचानक रामू प्रसाद अन्य पर केरोसिन छिड़क दिया। पुलिस कर्मियों ने आक्रोशित होकर डंडा भांजना शुरू कर दिया। इसमें कई लोग जख्मी हुए। सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया। इधर आरपीएफ इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता और जीआरपी प्रभारी ने रामू प्रसाद उर्फ पाजी सहित एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
येहुए गिरफ्तार : आत्मदाहके प्रयास को पुलिस ने बिफल करते हुए रामू प्रसाद उर्फ पाजी, मुकेश, मो. शेर अली, सचिन आनंद सहित एक दर्जन लोग शामिल हैं।