- Hindi News
- क्षेत्र की बागडोर महिषासुर को सौंपे : ज्योतिरीश्वर
क्षेत्र की बागडोर महिषासुर को सौंपे : ज्योतिरीश्वर
भारतीयजनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योतिरीश्वर सिंह ने सोमवार को विभिन्न गांवों का दौरा किया। गांवों के दौरा के क्रम में नवरात्र पर्व के मद्देनजर स्थापित पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन किए और क्षेत्र में अमन चैन के निए आशीर्वाद मांगा। मौके पर लोगों से कहा कि पर्व तो बहुत है लेकिन इस पर्व की महत्ता कुछ और है। उन्होंने कहा कि इस पर्व से महिलाओं के प्रति एक बेहतर आचरण करने की सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव काफी नजदीक है, इसलिए आप सभी क्षेत्र की बागडोर एक ऐसे महिषासुर को सौंपे, जिससे विकास के बजाय विनाश स्वरूप धारण कर ले। उन्होंने ताम-झाम वाले प्रत्याशियों से परहेज करने भाजपा के बढ़ते जनाधार से जुड़ने की अपील की है। भ्रमण में मुख्य रूप से मृत्यंजय सिंह, विनोद पांडेय, कमलेश विश्वकर्मा, इस्लाम शेख, भोला पासवान, नवीलाल, विजनंदन पाठक, महेन्द्र पासवान, जयराम पासवान, नरेश चौधरी, जनेश्वर सिंह, असरफी राम, मिथिलेश कश्यप, नरेन्द्र सिंह, अखिलेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।