पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्षद ने किया धोती, साड़ी वितरण

पार्षद ने किया धोती, साड़ी वितरण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हुसैनाबाद | नगरपंचायत क्षेत्र के वार्ड दस के पार्षद राजेंद्र पाल ने गरीब असहायों के बीच धोती, साड़ी लुंगी का वितरण किया। मौके पर वार्ड पार्षद राजेंद्र पाल ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पहुंचाना मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि शीघ्र नए वृद्धवस्था पेंशन का लाभ पेंशनधारियों को मिलेगा। इसके लिए पोस्ट आॅफिस के बजाय अब बैंक में खाता खोलने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। मौके पर जनवितरण प्रणाली के दुकानदार लल्लू प्रसाद कश्यप, अशोक कुमार, विनय कुमार, मालती देवी, कईल कुंवर, विमला कुंवर सहित अन्य लोग मौजूद थे।

प्रतियोगितामें विक्की ने मारी बाजी

हुसैनाबाद | प्रखंडके देवरी कला पंचायत के देवरी में कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सिंगल मैच में विक्की कुमार विजेता बना, जबकि उपविजेता असगर अली रहा। वहीं डबल मैच में विक्की गुप्ता मो. मजहर विजेता बना। आयोजनकर्ता अंजनी कुमार सिन्हा ने किया जबकि समिति के अध्यक्ष नीरज गुप्ता, उपाध्यक्ष मजहरूल इस्लाम, कोषाध्यक्ष विजय चंद्रवंशी संयोजक नसीम अहमद मौजूद थे।

पूर्वीपंचायत में नए पंसे की पोस्टिंग

हैदरनगर | बीडीओविजय कुमार वर्मा ने प्रखंड में नव नियुक्त पंचायत सेवक महेंद्र प्रसाद सिंह को हैदरनगर पूर्वी पंचायत आवंटित कर दिया है। इस संबंध में जारी आदेश में बीडीओ ने इस पंचायत में पूर्व से पदस्थापित पंचायत सेवक जो जनसेवक पद पर इस प्रखंड में पदस्थापित है, उन्हें महेंद्र प्रसाद सिंह को अपना संपूर्ण प्रभार सौंपना सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। महेंद्र प्रसाद सिंह ने पूर्वी पंचायत का कार्य प्रभार संभाल लिया है।