- Hindi News
- तीन रन से कुर्मी टोला ने कोशियारा को किया पराजित
तीन रन से कुर्मी टोला ने कोशियारा को किया पराजित
डीसीसी ट्रॉफी के उद्घाटन मैच में बटौवा की जीत
हैदरनगर | हाईस्कूल के मैदान में गुरुवार को डीसीसी ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। उद्घाटन मुख्य अतिथि राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष पंचम खान ने बैटिंग कर किया। उन्होंने खेल को हर स्तर पर बढ़ावा देने के लिए सरकार से प्रयास करने को कहा और खेल मैदान के विकास की जरूरत पर बल दिया। उदघाटन मैच में टॉस जीतकर एलजी क्रिकेट क्लब जपला ने पहले बल्लेबाजी की। मैच को प्रतिद्वंदी बटौवा टीम ने आठ विकेट से जीत लिया। एलजी टीम 60 रन बनाकर 12 ओवर में ऑल आउट हो गई थी। विजयी टीम के मन्नान मैन ऑफ मैच बने।
विजेता टीम को कप देते नगर अध्यक्ष अन्य।
हुसैनाबाद | हुसैनाबादनगर पंचायत क्षेत्र के खादी ग्राम उद्योग स्थित मैदान में एलजी क्रिकेट टूर्नामेंट की ओर से फाइनल मैच का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन नगर अध्यक्ष रामेश्वर राम ने फीता काटकर किया। मौके पर उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के बेहतर प्रर्दशन से खेलाड़ी के साथ क्षेत्र का भी एक अलग पहचान बनती है। उन्होंने कहा कि हार से खेलाड़ी को कतई निराश नहीं होनी चाहिए, बल्कि हार से प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने आयोजन समिति के कार्यों की प्रशंसा किया तथा खेल के प्रति रुचि बढाने में हर संभव मदद का आश्वासन भी दी। इधर बक्शी उच्च विद्यालय की टीम ने 20 ओवर में 104 रन बनाया, इसके जवाबी पारी खेलते हुए कोशियारा की टीम ने चार बाॅल शेष रहते हुए पूरी टीम 100 रन पर आउट हो गई। मैन आॅफ मैच मैन आॅफ सीरीज बक्शी स्कूल टीम के अमित कुमार को दिया गया। मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष रिंकू खान, सचिव जफर अहमद, सहयोगी अखबार विक्रेता प्रेमचन्द चौधरी, विष्णुराज, असगर हुसैन, साहिद अहमद, मोहम्मद अकरम, कारू, पिंटू सिंह, विकास, जितेन्द्र, धनंजय सहित अन्य लोग मौजूद थे।