- Hindi News
- दो जगह मतदाता सूची में शामिल लोगों पर होगी कार्रवाई : एसडीओ
दो जगह मतदाता सूची में शामिल लोगों पर होगी कार्रवाई : एसडीओ
हुसैनाबाद | एकसे अधिक मतदान केंद्रों की मतदाता सूची में नाम रखने वाले वोटरों की अब खैर नहीं। ऐसे हुसैनाबाद के निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह एसडीओ उदयकांत पाठक ने 105 ऐसे वोटरों के विरुद्ध सम्मन जारी किया है। जारी सम्मन में सर्वाधिक लोग चौकड़ी पंचायत के चौकड़ी गांव निवासी हैं।
इन लोगों का नाम अपने पैतृक गांव के साथ ही हैदरनगर पूर्वी पंचायत के भाग संख्या 147 की मतदाता सूची में भी है। इनमें राजकुमार जायसवाल, मनोज जायसवाल, अजय जायसवाल, राजेंद्र सिंह, राकेश सिंह, अजय कुमार सिंह, सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह आदि शामिल है। इसी तरह हैदरनगर पूर्वी के नंदलाल प्रसाद का नाम हैदरनगर पश्चिमी पंचायत की मतदाता सूची में भी है। इतना नही नवडीहा, बहरपुरा, मोकहर आदि पंचायतो के कई लोग हैदरनगर पूर्वी एवं हैदरनगर पश्चिमी पंचायतो की मतदाता सूची में भी शामिल है। इस संबंध में जानकारी देते हुये एसडीओ पाठक ने बताया कि ऐसे लोगों को किसी एक जगह अपना नाम मतदाता सूची में रखने संबंधी प्राथमिकता तय करने को कहा गया है।