पासवान समाज को संगठित करने पर जोर
हुसैनाबाद | हुसैनाबादशहर स्थित महात्मा गांधी विवाह मंडप भवन में चौहरमल कल्याण समिति के सदस्यों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मदन पासवान ने की। मौके पर अध्यक्ष मदन पासवान ने कहा कि पासवान समाज को और बेहतर तरीके से संगठित करने की जरूरत है। मौके पर नगर अध्यक्ष रामेश्वर राम, अखिलेश पासवान, जीतेंद्र पासवान, अशोक पासवान, जनक पासवान, निर्मल कुमार,धर्मेंद्र पासवान, बैजू, लल्लू, भरत, दिनेश, रामपृत, आनंदी, विहारी पासवान, रामराज पासवान आदि मौजूद थे।