पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समारोह से निखरती है बच्चों की प्रतिभा : सीओ

समारोह से निखरती है बच्चों की प्रतिभा : सीओ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हुसैनाबाद | शहरके हैदरनगर रोड स्थित सन बीम पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का उदघाटन हुसैनाबाद अंचल पदाधिकारी जीतेंद्र कुमार मंडल, शिक्षाविद चंद्रेश्वर प्रसाद अधिवक्ता, विद्यालय के निदेशक सुमित कुमार गर्ग ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सह अंचल पदाधिकारी जीतेंद्र कुमार मंडल ने कहा कि स्कूल प्रबंधन की ओर से प्रस्तुत कार्यक्रम प्रंशसनीय है। उन्होंने कहा कि वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बच्चों के लिए एक बेहतर मंच है। क्योंकि इस मंच के माध्यम से बच्चे अपने अंदर छुपी हुई प्रतिभा को सहज तरीके से प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार कला की तालीम अवश्य है। मौके पर कार्यक्रम का संचालन प्रो. आलोक रंजन ने किया। मौके पर प्रतिष्ठित व्यवसायी बुचू अग्रवाल, एमएस अक्रम, विहारी प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...