- Hindi News
- दो संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस के हवाले किया
दो संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस के हवाले किया
हुसैनाबाद | थानाक्षेत्र के महुदंड गांव के ग्रामीणों ने दो संदिग्ध लोगों को पकड़कर हुसैनाबाद पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के महुदंड गांव स्थित नदी में तीन लोग स्कार्पियों गाड़ी को धो रहे थे। जिसमें से दो लोग शराब के नशे में धूत होकर उत्पात करने लगे। ग्रामीणों ने यह देखकर संदेह हुआ और चोर समझकर पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। जिसमे एक व्यक्ति स्कार्पियों लेकर फरार हो गया, जबकि दो लोगों को पकड़ ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर हुसैनाबाद थाना को सौंप दिया। पकड़े गए लोगों में एक लठेया गांव का आशीष साव तेनीडीह गांव के मुस्लिम अंसारी शामिल है।