जेपी चौक पर होगा पोल खोल कार्यक्रम
हुसैनाबाद | नगरपंचायत क्षेत्र के जयप्रकाश चौक पर राजद के बैनर तले पोल खोल कार्यक्रम के तहत हुसैनाबाद-हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र में अब तक हुई विकास योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। यह बात सरकार के सचेतक सह विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने अपने आवास पर एक पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि विकास की गति को तेज देखकर विरोधी दल के नेताओं में खलबली मच गई है। हुसैनाबाद-हरिहरगंज विधानसभा वासियों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराना प्राथमिकता में शामिल है।