पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पारा शिक्षक आज से करेंगे आंदोलन

पारा शिक्षक आज से करेंगे आंदोलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हुसैनाबाद | स्थानीयकन्या मध्य विद्यालय परिसर में रविवार को पारा शिक्षक संघ की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता हुसैनाबाद प्रखंड अध्यक्ष पप्पू पटेल ने की। बतौर मुख्य अतिथि संघ के जिला अध्यक्ष राजेश नंदन सिंह ने कहा कि सरकार हमारी दो मांगों पर शीघ्र विचार नहीं करती है तो हम सभी पारा शिक्षक संघ चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे। जिसके प्रथम चरण में 15 सितंबर को काला बिल्ला लगाकर विरोध होगा, 18 को कलमबंद हड़ताल 20 को प्रखंड में मोटरसाइकिल जुलूस निकाला जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से प्रमंडलीय अध्यक्ष नागेश, मनोज सिंह, पिंटू सिंह, मो इरफान, सुनील, संतोष, विंध्याचल, सुरेन्द्र, रामरेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।