गैस गाड़ी-बाइक की भिड़ंत में एक की मौत
सड़कदुर्घटना के बाद हुसैनाबाद, नबीनगर के सैकड़ों ग्रामीणों ने मुआवजा,चालक की गिरफ्तारी प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर जपला-छतरपुर जपला-नबीनगर मुख्य मार्गों पर टायर जलाकर सड़क को बाधित कर दिया। इससे करीब तीन घंटा यानी साढ़े दस से एक बजे तक सड़क पर परिचालन बाधित रहा और कई वाहन जाम में फंसे रहे। इधर प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की पहल के बाद जाम समाप्त हुआ और परिचालन नियमित हुआ।
शव को देखने के लिए लगी भीड़।
हुसैनाबाद | जपला-छतरपुरमुख्य मार्ग पर सिद्धनाथ पेट्रोल पंप के समीप बाइक गैस गाड़ी की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार को रोहतास थाना क्षेत्र के भदारा गांव निवासी सच्चिदानन्द सिंह का 22 वर्षीय पुत्र संजीव सिंह नबीनगर थाना क्षेत्र के सोनपुरवा गुर्दी गांव निवासी महेश्वर सिंह का 32 वर्षीय पुत्र अरविन्द सिंह एक बाइक पर सवार होकर रहे थे। इस बीच छतरपुर की ओर से इंडेन गैस की गाड़ी की गैस लेकर जपला आने के दौरान सिद्धनाथ पेट्रोल पंप के समीप बाइक से भिड़ंत हो गई। इसमें पीछे बैठा हुआ अरविन्द सिंह गैस गाड़ी के नीचे चला गया। जिससे गैस गाड़ी का पिछला चक्का चढ़ गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि बाइक चालक संजीव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल संजीव सिंह को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया। इधर पुलिस ने घटना स्थल से मृतक युवक अरविन्द सिंह के शव को थाना लाया और अंत्यपरीषण के लिए अनुमंडलीय पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
थानामें लगी लोगों की भीड़ : घटनाघटने के बाद अचानक शव को देखने के लिए लोगों का हुजूम लग गया क्योंकि शुरूआत में युवक की पहचान नहीं होने के कारण लोगों की उत्सुकता बढ़ी हुई थी। इसके एक घंटा के बाद जैसे दोनों की पहचान हई ,लोग अपने अपने काम पर लौट गए।
दोनोंयुवक आरएलएम व्यवसाय से जुड़ा थे : अरविन्दसिंह संजीव सिंह दोनों रिश्ते में मौसेरा भाई थे। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महुअरी गांव निवासी रवि सिंह के रिश्तेदार थे। दोनों युवक आरएलएम मार्केटिंग का व्यवसाय करते थे और इसी व्यवसाय के सिलसिले में दोनों जपला आए थे।
क्याकहना है एसडीपीओ का : अनुमण्डलपुलिस पदाधिकारी एन खान का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। इस घटना में जो भी गैस गाड़ी