पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुत्र की खोज में दर दर भटक रही है मां

पुत्र की खोज में दर-दर भटक रही है मां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोननगरगढ़वा रोड रेल खंड पर चलने वाली मुगलसराय गोमो पैसेंजर सवारी गाड़ी से नवरात्रि मेला में माता का दर्शन करने जा रहे महुआ धाम के पूर्व ही 15 वर्षीय गूंगा युवक कृष्णा कुमार गुम हो गया उसके पिता विनोद कुमार सीआईएसएफ में कोटा राजस्थान पावर प्लांट में कार्यरत हैं।

युवक अपनी मां बसंती देवी नानी दुलारी कुंअर के साथ महुआ धाम के लिये रवाना हुआ था। पैसेंजर में काफी भीड़ होने के कारण मां नानी नवीनगर रेलवे स्टेशन तो उतर गई, लेकिन कृष्णा नहीं उतर सका। ट्रेन खुल गई, अपने पुत्र को खोजते हुये मां बसंती देवी ने हैदरनगर माता दरबार बजार क्षेत्र की खाक छान दी। लेकिन उसका पता नहीं चल सका। मां बसंती अपने लाडले को खोजने में जुटी है। मां बसंती देवी ने कहा है कि मेरा पुत्र गूंगा है। किंतु कागज पर लिखने के बाद वह अपने माता पिता का मोबाईल नंबर गांव का पता बता सकता है।

उन्होंने कहा कि अगर कोई सज्जन मेरे पुत्र को देख कर मेरे मोबाइल पर जिसका नंबर 9801769540, 09602773641 पर सूचना दे या मेरे कुदरा के बभनगांवां स्थिति अवास पर पहुंचा दे तो उसे उचित इनाम के साथ उन्हें राह खर्च भी दिया जाएगा। बताते चलें कि एक पुत्र का बियोग मां के लिये क्या होता है, उसे मां ही समझ सकती है। मां ने अपने लाडला को खोजने के लिये दर -बदर की ठोकरें खा रही है।