अस्पताल में अल्ट्रासाउंड शुरू
हुसैनाबाद | हुसैनाबादअनुमंडल वासियों के लिए एक अच्छी खबर है। अनुमंडल क्षेत्र के महिला पुरुषों को अल्ट्रासाउंड के लिए अब भटकने की जरूरत नहीं है। अनुमंडलीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने कम खर्च में अल्ट्रसाउंड की सुविधा अस्पताल परिसर में बहाल कर दी है। उन्होंने कहा कि मरीज अल्ट्रासाउंड कराने के लिए बाजारों में अधिक राशि खर्च करते थे जो अब उन्हें मामूली राशि पर यह सुविधा दी जायेगी। मौके पर डॉ. महेन्द्र प्रसाद, अजय कुमार, हेसाम, नबीन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।