- Hindi News
- महिला पर्यवेक्षिका से मांगा गया स्पष्टीकरण
महिला पर्यवेक्षिका से मांगा गया स्पष्टीकरण
हुसैनाबाद | अनुमंडलपदाधिकारी शिवनारायण यादव ने गत दिनों मंगल दिवस के मौके पर हैदरनगर प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान हैदरनगर बाल विकास परियोजना में पदस्थापित महिला पर्यवेक्षिका सरस्वती देवी अनुपस्थित पाई गई तथा समीक्षा के दौरान बीस से अधिक सेविकाओं ने महिला पर्यवेक्षिका पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। इधर हैदरनगर बीडीओ सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी विजय वर्मा ने भी वरीय अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने की बात कहीं है। अनुमंडल पदाधिकारी शिवनारायण यादव ने दस बिन्दुओं पर स्पष्टीकरण मांगा है।