टॉपर छात्र किए जाएंगे सम्मानित : बीईओ
हुसैनाबाद | स्थानीयकस्तूरबा गांधी अवासीय बालिका विद्यालय में आगामी 20 सितंबर को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस आशय की जानकारी बीईओ रामनाथ श्रमिक ने दी। उन्होंने बताया कि उक्त सम्मान समारोह में अनुमंडल क्षेत्र के राजकीयकृत, प्रोजेक्ट एवं स्तरोन्न्त उच्च विद्यालय के छात्र छात्राएं जो वर्ष 2014 में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान में टॉप पर रहे छात्रों को सरकार के सचेतक सह विधायक संजय कुमार सिंह यादव के द्वारा सम्मानित करते हुए पुरस्कार दिया जाएंगा। बीईओ ने सभी उच्च विद्यालय के एचएम को निर्देश दिया है कि छात्र एवं छात्राओं के साथ अंक पत्र की छाया प्रति लेकर आना अनिवार्य है।